:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में अपराधियों की हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवती की हत्या कर उसके शव को बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका की पहचान के साथ-साथ हत्यारों की तलाश में जुट गई है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ पोखर से कोरियामा जाने वाली मुख्य सड़क की है।शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों को इलाके से तेज दुर्गंध आने का एहसास हुआ। शक होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना गढ़पुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे पड़े एक बोरे की जांच की। जब बोरा खोला गया तो उसके अंदर करीब 18 से 20 वर्ष की एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव को ऊपर से भूसे से ढंक दिया गया था, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए बखरी डीएसपी कुंदन कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है और हत्या करीब तीन से चार दिन पहले की गई होगी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर सुनसान सड़क किनारे फेंक दिया गया ताकि पहचान न हो सके। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है।फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी मृतका की पहचान पर टिकी हुई है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद हत्या के कारण और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अब देखना होगा कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी कब तक सुलझ पाती है
बाइट- स्थानीय




