गयाजी- बकाया पैसे की वसूली के लिये बकायेदार के घर खटिया लगाकर 13 दिन से बैठा है व्यवसायी!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

झारखंड राज्य के थाना प्रतापपुर के ग्राम सोनपुर जिला चतरा वर्तमान में लालपुर रांची निवासी कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपनी बकाया राशि के तकादा के लिए गया जिले के इमामगंज थाना के रानीगंज के संतोष कुमार अग्रवाल के गड़ेरिया गांव स्थित उनके घर के बाहर खाट लगाकर 13 दिनों से बैठे हैं कोयला व्यवसाय मुन्ना सिंह कोयला डंपिंग का कार्य करते हैं उन्होंने बताया कोयला एजेंट संतोष कुमार अग्रवाल के साथ 2020 से कोयला का व्यवसाय होता चला आ रहा था इसी व्यवसाय में 2022 से 2024 के बीच संतोष कुमार अग्रवाल के पास कुल 4 करोड़ 61 लख रुपए का बकाया हो गया लेकिन वह बकाया राशि भुगतान के लिए टालमटोल कर रहे हैं बकाया राशि के भुगतान के लिए संतोष कुमार अग्रवाल पूर्व में शेरघाटी कोर्ट में अपने हिसाब से स्टांप पेपर पर इकरारनामा किया लेकिन इकरारनामा के मुताबिक भी बकाया रुपया नहीं दिया इसके बाद इमामगंज के गण्यमन समाज के लोगों के बीच भी दूसरा इकरारनामा किया लेकिन बकाया रुपए नहीं दे रहे हैं और किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर रहे हैं थक हारकर व लाचार होकर उन्होंने विगत 13 दिनों से उसके घर के आसपास तकादा के लिए बैठे हैं उन्होंने बताया संतोष कुमार की मनसा है कि मामला को धीरे-धीरे समय व्यक्तित्व कर या कोर्ट में लंबित कर दे ताकि रुपए वापस करना नहीं पड़े उन्होंने बताया उनके ऊपर बैंक का डेढ़ करोड़ रुपए का बकाया हो गया है फ्लैट बैंक भी मोरगेज किया हुआ है बैंक मेरा फ्लैट कभी भी सीज़ कर लेगी उन्होंने बताया उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है शरीर में स्टंट लगा हुआ है फिर भी भीषण गर्मी में धूप में उसके घर के सामने तकादा के लिए बैठा हुआ हूं उन्होंने बताया मेरे रुपए से इमामगंज के गडेरिया में वह आलीशान स्विमिंग पूल के साथ करोड़ों के घर बना लिया है इसके अलावे भी कई जगह पर जमीन मकान खरीद लिया है और महंगी गाड़ी पर चल रहा है उन्होंने लाचार होकर बताया कि जब तक उनकी बकाया राशि 4 करोड़ 61 लाख रुपए संतोष कुमार अग्रवाल दे नहीं देता तब तक मैं यहां तकादा के लिए खड़ा रहूंगा चाहे जो भी हो जाए।
बाईट धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह कोयला कारोबारी
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on: