भारत नेपाल सीमा के जोगबनी बॉर्डर पर मुहर्रम जुलुस के दौरान हुई पत्थरबाजी से भगदड़!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया जिले में मुहर्रम पर्व पर अचानक हुई पत्थरबाजी से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।दरअसल पूरा मामला भारत नेपाल सीमा जोगबनी के चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान का है। जब ताजिया जुलूस के बीच अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि आसपास की कई दुकानों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि आसपास की कई दुकानों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस और एसएसबी की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया.मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल के मटियरवा (रानी) क्षेत्र से ताजिया के साथ आए जुलूस के दौरान अचानक लुक्का के साथ-साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई. उस समय करबला मैदान में जोगबनी के विभिन्न मोहल्लों से आए ताजिया जुलूस भी मौजूद थे इसी दौरान उपद्रवी तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी कर दिया गया जिससे भगदड़ मच गई । घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।वही सूचना मिलते ही जोगबनी कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, थानाध्यक्ष महादेव कामत तथा एसएसबी के अधिकारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और एसएसबी के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को तितर-बितर किया. पुलिस के हस्तक्षेप और बल प्रयोग के बाद उपद्रव करने वाले लोग मौके से भाग निकले, जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी. इस घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।पुलिस ने किसी भी तरह के अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है

Join us on: