:- रवि शंकर अमित!
– बाढ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के ललपुरा गांव के पास बीते शाम एक महिला की ई-रिक्शा से घर जाने के क्रम में ड्राइवर की लापरवाही से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। ई-रिक्शा चालक बिना उसके परिवार को सूचना दिए बाढ इलाज के लिए लाया, बाढ़ से चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। ई रिक्शा चालक उसके शव को पटना में ही छोड़ कर भाग निकले। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो परिजन पटना से शव लेकर वापस आए और शव के साथ सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। परिजन की मांग है कि ई रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज हो इसको लेकर सड़क जाम किया गया है। सड़क जाम की सूचना पर भदौर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है। वहीं ग्रामीण मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अडे हुए हैं। वहीं परिजन करो रो कर बुरा हाल है। मृतक गुड़िया देवी गांव में ही एक छोटे-मोटे दुकान चलती थी। मृतक जगमलचक गांव के निवासी बताई जाती है।
बाइट – परिजन




