लखीसराय- 25 हजार का इनामी बदमाश पंकज कुमार गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!

लखीसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर है, जहां 25 हजार का इनामी अपराधी पंकज कुमार को पुलिस ने पवैय गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार इनामी अपराधी वर्षों से फरार चल रहा था ।इसकी जानकारी आज सूरयगढा थाना में डीएसपी शिवम कुमार ने दी। डीएसपी ने बताया कि इनामी अपराधी पंकज कुमार के उपर सूरयगढा थाना मे हत्याकांड और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज है। जो वर्षो से फरार चल रहा था।

Join us on: