भरत तिवारी के लिये उबल उठा बिहार, जिले जिले में आक्रोश मार्च, अररिया तक पहुँची आग!

SHARE:

रिपोर्ट – मो. मुर्शिद!

अररिया फारबिसगंज में भारत तिवारी मामले को लेकर सर्व समाज का आक्रोश मार्च भाजपा, कांग्रेस, राजद, छात्र ने निष्पक्ष जांच की मांग अब सीमांचल में उठने लगी आवाज

अररिया। बिहार के अररिया जिला के फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र फारबिसगंज में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों द्वारा जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ कांग्रेस, राजद और भाजपा से जुड़े कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
आक्रोश मार्च शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए न्याय के समर्थन में नारे लगाए। मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।
स्टेशन चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस व राजद के वक्ताओं ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि कानून के शासन में प्रत्येक नागरिक को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड पार्षद उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई चूक हुई है तो उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।
बाइट टू बाइट भाजपा नेता स नगर परिषद उप चेयमैन पति बुलबुल यादव,
राजद नेता इज़हार अंसारी
राजद नेता आयुष अग्रवाल
बाइट रमन कु झा
अररिया अरुण कुमार
Mob 7004673633/9931642444/9471678126

Join us on: