तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत,ग्रामीणों का भड़का आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर स्थित कमला पूर्वी तटबंध पर बुधवार की अहले सुबह तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 14, हनुमान नगर निवासी कपिलेश्वर पासवान की पत्नी जीवछी देवी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार जीवछी देवी सुबह अपने घर से तटबंध के रास्ते खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बेला बांध से सुक्की की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। ठोकर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने कमला तटबंध पर विरोध जताने लगा। इस बात की सूचना लोगों ने जयनगर थाना को दिया। सूचना पाकर जयनगर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष रमण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के स्वजनों के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा।

Join us on: