रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बिस्फी थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 267.615 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उक्त मामले में मौके से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। घटना की जानकारी मध्य रात्रि के लगभग 00:10 बजे बिस्फी थाना की गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि बालवीर कुमार उर्फ मणिशंकर अपने साथियों के साथ अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना टीम भरणटोल से पूरब उतर आम गाछी के पास तैनात होकर जांच में जुटी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, पर चालक ने वाहन तेज कर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में वाहन सवारों ने अपना नाम रंजन कुमार व बलवीर कुमार उर्फ मणिशंकर बताया। उनकी निशानदेही पर समीप आम गाछी से 147 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अवैध शराब का व्यापार करते हैं तथा बड़ी खेप अपने एक सहयोगी के भूसा घर ग्राम गढ़ौल में और कुछ शराब शंभू साह के घर पर रखते हैं। तत्पश्चात पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर गनौर सहनी के भूसा घर सहित संबंधित ठिकानों पर तलाशी ली जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। शंभू साह के घर भी घेराबंदी कर छापामारी की गयी, मौके पर शंभू साह पकड़ाया तथा उसके घर के ट्रंक से भी शराब बरामद हुई। आगे कठोर कार्रवाई में कुल 267.615 लीटर अवैध विदेशी शराब, एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों की पहचान 01. बलवीर कुमार उर्फ मणीशंकर, पिता विरेन्द्र कु. यादव, भरणटोल, थाना बिस्फी, 02. रंजन कुमार, पिता स्व. मिथिलेश मंडल, भरणटोल डीह, थाना बिस्फी, 03. गनौर सहनी, पिता सेनी सहनी, उसरा गढ़ौल, थाना बिस्फी। 04. शंभू साह, पिता राजवंशी साह, डीह, थाना बिस्फी है। आगे बिस्फी थाना द्वारा के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कड़े सबूतों के साथ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस के द्वारा आगे भी अवैध मादक पदार्थों के व्यापार एवं तस्करी पर समान रूप से कारवाई जारी रखी जायेगी और नागरिकों से ऐसे प्रवृत्तियों की गुप्त सूचना देने का आग्रह किया गया है।




