तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से 20 लाख कैश, आभूषण समेत कई समानों की चोरी, दर्ज कराया F.I.R.

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने ही निजी सहायक मोतीलाल पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में सचिवालय थाना में मोतीलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शिकायत के मुताबिक, सरकारी आवास स्थित अलमारी से पार्टी फंड के करीब 20 लाख रुपये नकद, दो तोले की सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, ड्रोन समेत कई सामान गायब हो गए हैं। इसके अलावा दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक आईमैक/मैैकबुक लैपटॉप और चार आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन भी चोरी होने की बात कही गई है।
तेज प्रताप यादव का आरोप है कि उन्होंने अपने निजी सहायक मोतीलाल को आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा था। मोतीलाल वैशाली जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और लंबे समय से तेज प्रताप यादव के साथ कार्यरत था।
इस पूरे मामले की सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। ने तेज प्रताप यादव के आवास पहुंचकर मामले की पड़ताल की और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

Join us on: