स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के लिये संजय झा का बड़ा बयान बताया पार्टी का भविष्य हैँ निशांत!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

दिल्ली रवाना होते ही संजय झा का बड़ा बयान: नीतीश फ़िर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, निशांत कुमार को बताया पार्टी का भविष्य”
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पार्टी संगठन, नेतृत्व और किसानों को राहत को लेकर कई अहम बातें कहीं।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले को राष्ट्रीय काउंसिल में औपचारिक रूप से मान्यता भी दे दी गई है।

“नीतीश कुमार जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं, और पार्टी अब नए चरण में आगे बढ़ रही है।”
वीओ:
संजय झा ने आगे पार्टी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि निशांत कुमार ही पार्टी का भविष्य हैं।
उन्होंने कहा कि निशांत कुमार फिलहाल सरकार में मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं और आगे संगठन में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

“निशांत कुमार पार्टी का भविष्य हैं, वो सरकार में काम कर रहे हैं और आगे संगठन में भी समय देंगे।”

किसानों को राहत को लेकर भी उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत किया।
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के खातों में 200 करोड़ रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं।

“आपदा में तुरंत राहत मिलना जरूरी है, 6 महीने बाद मदद का कोई मतलब नहीं होता।”
वीओ:
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहले से ही आपदा प्रबंधन का एक सिस्टम बना हुआ है, जिसके तहत तत्काल राहत देने की व्यवस्था की गई है।

Join us on: