कौन हैँ सरिता देवी? क्यूँ सीधे आवेदन लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुँची I G विकास वैभव के पास?

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया में कोयला कारोबारी पर रंगदारी और धमकी का आरोप,पीड़िता ने कानून के दायरे में मामले का निष्पादन कराने का आईजी से लगाई गुहार।

कोई भी बकाया कानून के दायरे में किया जाएगा। गुंडागर्दी के आगे हम नहीं झुकेंगे। हम बनिया समाज के लोग हैं इसलिए सताए जा रहे हैं।

मेरे पति को ठग कर मुन्ना सिंह बना है अरबपति,ED की जांच से हो जाएगा खुलासा की झारखण्ड सरकार को कितने राजस्व का लगाया है चुना।

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरिया-रानीगंज निवासी संतोष अग्रवाल की पत्नी सरिता देवी ने सोमवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से मुलाकात कर झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के कौरा निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ रंगदारी, धमकी और दबाव बनाने की लिखित शिकायत सौंपी है।
सरिता देवी का आरोप है कि उनके पति पिछले कई वर्षों से एजेंट के रूप में कार्य करते थे। इसी दौरान मुन्ना सिंह द्वारा उन पर लगातार कोयला बेचने का दबाव बनाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि उनके पति बकाया राशि का भुगतान कर संबंध समाप्त करना चाहते थे,लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से उन्हें धमकियां दी जाती रहीं।
पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2025 में भी उनके पति ने गया के तत्कालीन एसएसपी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनसे दबाव बनाकर एक एग्रीमेंट कराया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्हें कोयला व्यवसाय से जुड़े विवाद में लगातार मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
सरिता देवी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से मुन्ना सिंह और उसके सहयोगी उनके रानीगंज स्थित घर पर डेरा जमाए हुए हैं तथा रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी साजिश के तहत उनके परिवार को फंसाने या किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
संपत्तियों की जांच की भी मांग
शिकायत में सरिता देवी ने धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की कथित चल-अचल संपत्तियों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास रांची, खूंटी, प्रतापपुर, इमामगंज सहित अन्य स्थानों पर करोड़ों रुपये की संपत्ति है। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि आवश्यक हो तो संबंधित एजेंसियों द्वारा इन संपत्तियों की जांच कराई जाए।
न्यायालय के माध्यम से भुगतान की बात
सरिता देवी का कहना है कि यदि किसी प्रकार की बकाया राशि है तो उसका निपटारा न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका परिवार किसी भी प्रकार के दबाव या कथित गुंडागर्दी के आगे झुककर भुगतान नहीं करेगा।
आत्मदाह की चेतावनी
पीड़िता ने प्रशासन को दिए आवेदन में यह भी कहा है कि यदि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और कथित दबाव की स्थिति बनी रही, तो वे परिवार सहित इमामगंज थाना परिसर के सामने आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने प्रशासन से समय रहते हस्तक्षेप कर मामले

गया में कोयला कारोबारी पर रंगदारी और धमकी का आरोप,पीड़िता ने कानून के दायरे में मामले का निष्पादन कराने का आईजी से लगाई गुहार।

कोई भी बकाया कानून के दायरे में किया जाएगा। गुंडागर्दी के आगे हम नहीं झुकेंगे। हम बनिया समाज के लोग हैं इसलिए सताए जा रहे हैं।

मेरे पति को ठग कर मुन्ना सिंह बना है अरबपति,ED की जांच से हो जाएगा खुलासा की झारखण्ड सरकार को कितने राजस्व का लगाया है चुना।

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरिया-रानीगंज निवासी संतोष अग्रवाल की पत्नी सरिता देवी ने सोमवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से मुलाकात कर झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के कौरा निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ रंगदारी, धमकी और दबाव बनाने की लिखित शिकायत सौंपी है।
सरिता देवी का आरोप है कि उनके पति पिछले कई वर्षों से एजेंट के रूप में कार्य करते थे। इसी दौरान मुन्ना सिंह द्वारा उन पर लगातार कोयला बेचने का दबाव बनाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि उनके पति बकाया राशि का भुगतान कर संबंध समाप्त करना चाहते थे,लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से उन्हें धमकियां दी जाती रहीं।
पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2025 में भी उनके पति ने गया के तत्कालीन एसएसपी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनसे दबाव बनाकर एक एग्रीमेंट कराया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्हें कोयला व्यवसाय से जुड़े विवाद में लगातार मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
सरिता देवी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से मुन्ना सिंह और उसके सहयोगी उनके रानीगंज स्थित घर पर डेरा जमाए हुए हैं तथा रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी साजिश के तहत उनके परिवार को फंसाने या किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
संपत्तियों की जांच की भी मांग
शिकायत में सरिता देवी ने धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की कथित चल-अचल संपत्तियों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास रांची, खूंटी, प्रतापपुर, इमामगंज सहित अन्य स्थानों पर करोड़ों रुपये की संपत्ति है। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि आवश्यक हो तो संबंधित एजेंसियों द्वारा इन संपत्तियों की जांच कराई जाए।
न्यायालय के माध्यम से भुगतान की बात:-
सरिता देवी का कहना है कि यदि किसी प्रकार की बकाया राशि है तो उसका निपटारा न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका परिवार किसी भी प्रकार के दबाव या कथित गुंडागर्दी के आगे झुककर भुगतान नहीं करेगा।
आत्मदाह की चेतावनी
पीड़िता ने प्रशासन को दिए आवेदन में यह भी कहा है कि यदि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और कथित दबाव की स्थिति बनी रही, तो वे परिवार सहित इमामगंज थाना परिसर के सामने आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने प्रशासन से समय रहते हस्तक्षेप कर मामले का समाधान कराने की अपील की है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग:-
सरिता देवी ने मगध रेंज के आईजी से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा कानून के दायरे में रहकर विवाद का समाधान कराया जाए। आवेदिका को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा कानून के दायरे में रहकर विवाद का समाधान कराया जाए।

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on: