शराब कारोबारियों की संपत्ती होगी जब्त- बाढ़ पहुँचे मंत्री मदन सहनी का बड़ा ऐलान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

निबंधन कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे मंत्री मदन साहनी, बोले शराब के कारोबार में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी!

बाढ़ के नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन समारोह में उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मंत्री मदन साहनी पहुंचे, फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। वही सब रजिस्ट्रार रत्नामणी केशरी ने मंत्री को बुके और शाल देकर उनका भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के मौके पर बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार एवं निबंधन और उत्पाद विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वही सैकडो की संख्या में स्थानीय नेता और दर्शक लोग उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो पुराने निबंधन कार्यालय है। उस कार्यालय को नवीनतम और हाईटेक बनाया जाएगा, जिससे निबंधन कराने और मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने आए लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वही बढ़े हुए शुल्क के सवाल पर मंत्री ने कहा कि 13 साल बाद निबंधन शुल्क बढ़ाया गया है। बढ़े हुए शुल्क से शुरू में थोड़ी परेशानी तो लोगों को होगी लेकिन बाद में लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार को राजस्व मिलने का बढ़िया जरिया है। वहीं उन्होंने कहा कि बहुत शहरों मे जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। वही निबंधन कार्यालय के मैदान में मंत्री ने वृक्षारोपण भी की और कर्मियों द्वारा बनाए गए रंगोली का निरीक्षण भी किया। मद्यनिषेध टीम पर लगातार हमला होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एक महीने में कई बार समीक्षा बैठक की गई है, जितने भी चेक पोस्ट के माध्यम से शराब बिहार में ला रहे हैं उस कंपनी के मालिक पर एफआईआर करने को लेकर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जो भी शराब से जुड़े कार्यों में लगे हैं उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी, चेक पोस्ट पर पुलिस बल बढ़ाई जाएगी और पूर्ण शराबबंदी का पालन करवाया जाएगा।

Join us on: