बाढ़- ताश खेलने के विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, कई जख़्मी, तस्वीर आई सामने!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत मलाही गांव स्थित काली मंदिर के पास दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर और लाठी डंडे चले। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर एक पत्थर चलाए। लगभग 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी चलती रही। वही लगभग 1 घंटे तक घटनास्थल रणक्षेत्र में तब्दील रहा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के छोटे-छोटे बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद परिजनों में कहा-सुनी हुई और बात बढ़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष से चार-चार लोग घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। वही मौके पर पहुंची डायल 112 और गस्ती दल ने मामले को शांत कराया। वहीं दोनो पक्ष से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज हेतू भर्ती कराया गया है
शिवानी कुमारी ने बताया कि बच्चों के विवाद में समझाने गए लोगों के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट की, दूसरे पक्ष से महिलाएं और पुरुष भी ईंट पत्थर चला रहे थे उन्होंने कहा कि उनके परिवार से लगभग आठ लोग घायल है, बच्चों के बीच ताश खेलने को लेकर विवाद हुआ था।
सत्यम पासवान ने बताया कि बच्चों में ताश खेलने को लेकर विवाद हुआ तभी उसके घर के एक बच्चे को उसे पक्ष की महिला ने मारपीट की तभी उसके पिता उसे समझाने गए और उनके साथ मारपीट की गई उनके ओर से दो महिला और दो पुरुष घायल है जिनके सिर फट गया है और ईट लगने से शरीर में चोट आई है। उसने बताया कि प्रथम पक्ष ने जमकर पत्थरबाजी की।

Join us on: