रिपोर्ट – राहत रंजन!
दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर चकिया थानाध्यक्ष नपे
राज्य महिला आयोग ने के स्वतः संज्ञान लिया
पीड़िता के निजी अंग से बुलेट और कंकड़ मिले थे
सिमरिया धाम, बेगूसराय। चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर शुक्रवार को चकिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन को निलंबित कर दिया गया। वहीं, दुष्कर्म मामले में बिहार राज्य महिला आयोग ने 5 स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पुलिस अधीक्षक को र कार्रवाई करने और आरोपितों पर क्या कार्रवाई हुई, इससे अवगत करने को लेकर पत्र लिखा है। उधर, पीड़िता के निजी अंग से बुलेट (गोली) व कंकड़ निकलने की सूचना के बाद घटना के घटना के 7वें दिन बेगूसराय रेंज के ) डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचे। डीआईजी 2 के साथ एसपी मनीष, सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय व अन्य पुलिस अधिकारी साथ में थे। डीआईजी ने पीड़िता से बात की। उसके बाद रेप पीड़िता के मेडिकल ट्रीटमेंट की सीएस डॉ. अशोक कुमार व चिकित्सक से जानकारी ली। डीआईजी ने चकिया थानाध्यक्ष तत्काल सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। उल्लेखनीय है कि चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 जून की देर रात बदमाशों ने विवाहिता को बंधक बनाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया था।



