सहरसा- देर रात हुई बारिश के दौरान वज्रपात के चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मामला सौर बाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव वार्ड संख्या-3 का है। बताया जा रहा है कि देर रात बारिश के दौरान 64 वर्षीय मंगल देवी उर्फ मंगला देवी अपने आंगन में बंधी बकरी को खोलकर घर के अंदर ला रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान मधुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी मंगल देवी उर्फ मंगला देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची सौर बाजार थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया।
फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

BYTE :- मृतक महिला का देवर नंदन यादव
BYTE :- मृतक महिला का परिजन

Join us on: