सीतामढ़ी- बच्चे की ईट से पीट पीट कर की बर्बर हत्या, शव तेजाब से जलाने की कोशिश!

SHARE:

सीतामढ़ी शाहिद रजा

सीतामढ़ी से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चोरौत थाना क्षेत्र के भंटाबाड़ी गांव के सरेह से एक 14 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को फेक दिया गया है ।बताया जा रहा है ईट से कूच कूच कर बच्चे की हत्या करने के बाद उसके शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की गई है। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है ।इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है ।परिजनों के द्वारा अब तक इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है पीड़ित परिवार में कोहराम की स्थिति बनी हुई है ।मृतक की पहचान मोहम्मद तौफ़ीक़ के रूप में हुई है ।
बाइट – शरीफुल शेख
परिजन

Join us on: