फैजल खान मामले में गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, 25 जून को अगली सुनवाई!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

फैजल खान जमानत मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अंतरिम राहत को अगली तारीख तक बढ़ा दिया है। पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी सबमिट की, जिसके बाद कोर्ट ने फैजल खान को 25 जून तक इंटरिम प्रोटेक्शन दे दिया है। कोर्ट ने साफ किया कि अगली सुनवाई तक फैजल खान पर कोई दंडात्मक कार्रवाई या बल प्रयोग नहीं होगा।

खान पक्ष के दूसरे लोगों को भी “नो कोर्सिव एक्शन” की राहत मिली है। मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी।

खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने यह जानकारी दी। मीडिया के सवाल पर कि रोशन आनंद वाले मामले में अभी तक FIR दर्ज क्यों नहीं हुई, वकील ने कहा कि यह पुलिस की ड्यूटी है कि क्या करना है और क्या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोर्ट जाना होगा तो वह अपने वकील के माध्यम से जाएंगे, इस पर वह कुछ नहीं बता सकते।

Join us on: