रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जयनगर नगर पंचायत के सभा कक्ष में मुख्य पार्षद कैलाश पासवान की अध्यक्षता में बोर्ड की साधारण बैठक आयोजित की गई है। जिसमें कुल 21 एजेंडा सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में सबसे पहले प्राथमिकता के तौर पर शहरी विकास कार्यों को गति प्रदान करना बताया गया। बैठक में गत बैठक की पुष्टि के साथ ही वार्ड 13 से लेकर अनेक वार्डों में सड़कों, नालों और पुलियों के निर्माण व मरम्मत के लिए स्वीकृतियाँ प्रदान कि गईं। वार्ड- 13 में महेन्द्र राम के घर से राजलाल संहनी के घर तक नाला निर्माण की को दी गई स्वीकृति। 15 वें वित्त मद की 40 प्रतिशत अनाबद्ध राशि का उपयोग सड़क/पुलिया/नाला निर्माण एवं मरम्मती कार्यों में करने तथा 15 वें वित्त मद की 30 प्रतिशत जल_ जीवन_ हरियाली व नल- जल राशि का आधा भाग साफ- सफाई मद में खर्च करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही, नगर पंचायत के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर खरीदने तथा जे.सी.बी. के चारों पहिये व टायर खरीदने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, वार्ड- 05 में अग्रवाल वस्त्रालय के सामने एप्रोच सड़क, वार्ड- 08 की बस स्टैण्ड वाली गली में पी.सी.सी. सड़क, वार्ड- 14 में मोहम्मद अतीक के घर से दीपक गुप्ता व विजय महतो के घर तक तथा मोहम्मद एनुल के घर से संतोष मंडल के घर तक पी.सी.सी. सड़क व नाला निर्माण की स्वीकृतियाँ दी गईं। इसके अतिरिक्त वार्ड- 02 में किसान भवन के पास टाइल निर्माण, खर्गा गली रोड से सुधा काउन्टर तक नाला रिपेयरिंग व ढक्कन निर्माण, किसान भवन के बगल छत ढलाई कार्य, विजय मोहन के घर से मुख्य सड़क तक तथा मुख्य सड़क से गोपी महाजन एवं सीमांचल होटल से शंकर प्रसाद के घर तक नाला निर्माण की स्वीकृतियाँ पारित की गईं। वार्ड- 01 व वार्ड-09 तथा वार्ड-04 व वार्ड- 06 में भी विभिन्न पी.सी.सी./आर.सी.सी. सड़क एवं नाला निर्माण पर सहमति बनी। आगे शहर की सफाई को लेकर रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाने पर भी विचार कर स्वीकृति दिया गया है। तो वहीं, आतंरिक मद में पर्याप्त राशि न होने के कारण पेंशनर व स्थायी कर्मियों को सप्तम वेतनमान का लाभ नहीं देने पर अस्वीकृति दी गई। बैठक में मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, ईओ सुनील कुमार व सभी वार्ड पार्षदों सहित लिपिक मोहन कुमार उपस्थित रहे तथा अन्य आवश्यक मुद्दों पर भी विचार- विमर्श किया गया।



