टॉप 10 में शामिल कुख्यात राजा महतो को मधुबनी पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

एसएसबी व मधवापुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई शराब तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

टॉप 10 कुख्यात राजा महतो मधुबनी प्रशासन की गिरफ्त में,12 मई की पेट्रोलिंग से जुड़ा मुख्य आरोपी आखिकार धराया

भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी, राजा महतो को न्यायिक हिरासत में पुलिस ने भेजा

मधुबनी जिले से लगने बाली इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करी एवं संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अन्वेषण के क्रम में पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आज प्रमुख सफलता हासिल कर जिले के टॉप‑10 कुख्यात अपराधी राजा महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राजा महतो पर कई आपराधिक घटनाओं व उत्पाद अधिनियम के उल्लंघनों में नाम दर्ज है तथा वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, दिनांक_ 12/05/2026 को एसएसबी एवं मधवापुर थाना की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष निगरानी रखी थी। तभी एक संदिग्ध कार और साथ ही, आगे‑ आगे मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों की गतिविधि पुलिस की नजर पर आई। पुलिस टीम की उपस्थिति देख मोटरसाइकिल सवार भागने लगे, टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक सुजीत कुमार राय को मौके पर ही पकड़ लिया गया। आगे पुलिस और एसएसबी के जवानों द्वारा कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब पाया गया। आगे पूछताछ में पकड़े गए चालक ने फरार अभियुक्तों के रूप में राजा महतो, दिनेश मुखिया व दशरथ महतो का नाम बताया। लेकिन राजा महतो लगातार फरार चल रहा था और लगातार ठिकाना बदल कर अपनी गिरफ्तारी को टाल रहा था। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा लगातार निगरानी व सूचनाओं पर काम कर रही थीं। लगातार पुलिस कार्रवाई के अंतर्गत आज मधवापुर पेट्रोल पम्प के पास राजा महतो को गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा गया। पकड़े गए अपराधी से आवश्यक पूछताछ के पश्चात् उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में संगीनता को देखते हुए अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा महतो, पिता सत्यनारायण महतो, गांव बिहारी, थाना मधवापुर, जिला मधुबनी के रूप मे बताया जा रहा है। राजा महतो के विरुद्ध मधवापुर थाना में उत्पाद अधिनियम व चोरी से संबंधित कई प्रकरण, कांड संख्या 119/25, 39/24, 31/24, 96/24, 39/26, 84/26, 82/26 सहित अन्य लगभग 10 दर्ज मामलें पंजीकृत हैं। पुलिस ने जिले के जनता से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 नंबर पर दें।

Join us on: