मुजफ्फरपुर में मर्डर आरोपी ने पुलिस पर की 4 राउंड फायरिंग; पुलिस ने पीछ कर मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर मुसहरी थाना इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और मर्डर के आरोपी अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुख्यात की पहचान वैशाली के अमित कुमार के रूप में हुई है, जो हाल ही में हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा हत्याकांड का नामजद आरोपी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अमित कुमार अपने साथी के साथ बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने निकल रहा है। पुलिस ने अपनी टीम को अलर्ट किया और भटौलिया पुलि पर बैरिकेडिंग कर गाड़ियों की जांच शुरू कर दी।

अमित ने जैसे ही पुलिस की बैरिकेडिंग देखी वो बाइक घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने अमित का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछे आते देख और खुद को घिरत देख अमित ने पुलिस पर 4 राउंड फायरिंग की।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गोली अमित के पैर में जा लगी। वो बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने कुख्यात अमित को अरेस्ट कर लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

अहले सुबह घटनास्थल पहुंचे एसएसपी!

घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार की अहले सुबह एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया इसके बाद एसएसपी सीधे एसकेएमसीएच पहुंचे, जहां भर्ती घायल अपराधी से पूछताछ की।
मुजफ्फरपुर से शंखनाद के लिये संतोष तिवारी की रिपोर्ट!

Join us on: