बेगूसराय में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आये कई मजदूर झूलसे, एक की मौत, चार गंभीर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

– बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर सैदपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि छत के पिलर ढलाई का काम पूरा होने के बाद मजदूर मिक्सर मशीन को हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में बिजली का करंट प्रवाहित हो गया और वहां मौजूद पांच मजदूर उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही सभी मजदूर गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने कमरुद्दीनपुर निवासी सिकंदर यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार अन्य मजदूरों का इलाज जारी है।घायलों में कमरुद्दीनपुर गांव के सिकंदर महतो और राजेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार मिक्सर मशीन के संपर्क में बिजली का तार आने के कारण यह हादसा हुआ।मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना और मटिहानी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया है, जबकि चार अन्य मजदूर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। अब सभी की नजरें घायलों के इलाज और पुलिस जांच पर टिकी हैं। बाइट- सतेन्द्र . बाइट – राजेश निशाद, बाइट-स्थानीय

Join us on: