रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को किया आग के हवाले, कोर्ट कमिन्श्रर की कर दी पिटाई
पीड़ित की गंभीर स्थिति डी एम सी एच रेफर, गांव मे भाड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात
मधुबनी ब्रेकिंग
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अधवारी गांव में उस समय रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई, जब कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम के सामने ही एक पक्ष के बुजुर्ग ने विरोध जताते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। बुजुर्ग को जलता देख वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई और उसने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया। जब कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम के सामने बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह का प्रयास करते ही मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। माहौल बिगड़ता देख अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद और अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। हालांकि, कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी के लिए नियुक्त किए गए कमिशनर रत्नाकर झा भीड़ के हत्थे चढ़ गए। सूत्रों के अनुसार आक्रोशित भीड़ ने उन्हें बंधक बना लिया और करीब आधे घंटे तक उनकी लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई की।
यह पूरा मामला दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पहला पक्ष (पीड़ित) राजेंद्र ठाकुर, जिन्होंने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उनके परिवार का दावा है कि पूर्व में इस जमीन को लेकर उन्हें दो बार कोर्ट से डिग्री (फैसला) मिल चुकी है। जबकि दूसरा पक्ष महेंद्र यादव हैं, जिनके पक्ष में हाल ही में कोर्ट ने डिक्री दी थी। इसी ताजा आदेश के आलोक में आज प्रशासन जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचा था। घटना के बाद पीड़ित के पुत्र बलराम ठाकुर ने विरोधी पक्ष पर आग लगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये हमारी जमीन है, इससे पहले कई बार हम लोग इस पर डिग्री ले चुके हैं। लेकिन इस बार विपक्षी ने पैसे के बल पर पुलिस, प्रशासन और कोर्ट को मेल मे ले कर डिग्री ले लिया और जमीन पर कब्जा करने आ पहुंचे। जब मेरे पिताजी दवाई खाने घर मे गए इसी बीच विपक्षी लोगों ने मेरे पिताजी को आग के हवाले कर दिया।
आग में बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने पर बुरी तरह झुलसे बुजुर्ग राजेंद्र ठाकुर को आनन-फानन में पहले नजदीक के जिरौल स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेनीपट्टी के अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर संदीप कुमार गुप्ता के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत गंभीर/नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर करने की तैयारी चल रही है। देर शाम मे पीड़ित को मधुबनी के सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया और पीड़ित के परिजन सहित सभी लोग पीड़ित को भेजने की तैयारी में लगे हुए थे।
घटना के बाद कैसा है माहौल?
बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने की घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार, बेनीपट्टी एसडीओ शारंग पानी पाण्डेय और सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल अधवारी गांव में स्थित तनावपूर्ण लेकिन शांति बनी हुई है । प्रशासन द्वारा गांव मे एहतियात के तौर पर आस-पास के कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। पुलिस गांव मे कैंप कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।
बाइट: बलराम ठाकुर, पीड़ित का पुत्र
बाइट: डॉक्टर संदीप कुमार गुप्ता, सदर अस्पताल मधुबनी
बाइट: डी एस पी अमित कुमार
विजुअल: आग लगाकर आत्मदाह के प्रयास का लाइव विजुअल, लोगों द्वारा आग बुझाने का विजुअल, आग बुझाने के बाद पीड़ित के पास परिवार के लोग का विजुअल, घटना के बाद कोर्ट कमिश्नर को घेरे हुए ग्रामीण का विजुअल, पीड़ित का सदर हॉस्पिटल से डीएमसीएच जाते विजुअल,



