बाइक सवार में सड़क किनारे पार कर रही बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौत!

SHARE:

आरा से आशुतोष पाण्डेय

इलाज के दौरान सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने थोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा। आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार ने सड़क पर कर रही बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। वही घटना के बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के रेपूरा गांव निवासी राधा मोहन राम की 60 वर्षीया पत्नी धनवंती देवी है। इधर, मृतका के पति राधा मोहन राम ने बताया कि 1 जून को उनके बड़े भाई रंजननाथ केके देहांत देहांत हो गया था और 14 जून को उनका श्राद्धकर्म था। उन्ही के श्रद्धा क्रम में शामिल होने के लिए वह पत्नी धनवंती देवी के साथ शनिवार को अपने ससुराल बभनौली गांव आए थे। सोमवार की सुबह वापस गांव लौट के क्रम में जब उनकी पत्नी ऑटो पर बैठने के लिए सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र सरोज लालजी व दो पुत्री कंचन एवं रानी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद में तक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on: