जल शक्ति मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर- मंत्री संजय सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

मंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि कल नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और बिहार सरकार के बीच जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस मिशन के तहत अब जल संकट वाले इलाकों में सतही जल पर आधारित बहुग्रामीण योजनाओं का विस्तार होगा और जो टोले-बस्तियां अब तक छूट गई थीं वहां भी पाइप से पानी पहुंचाया जाएगा। साथ ही आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध और सुरक्षित पेयजल के लिए खास योजनाएं बनेंगी ताकि जल स्रोत टिकाऊ रहें।

मंत्री जी ने केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल जी से बातचीत में बिहार के लोगों के स्वास्थ्य और विकास के लिए ₹18,894 करोड़ की मांग रखी है। इस राशि से वंचित इलाकों तक पानी पहुंचेगा और ग्रामीण बिहार में हर घर को गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल सकेगा। केंद्र और राज्य के मिले-जुले प्रयासों से जल जीवन मिशन 2.0 को समय पर पूरा कर बिहार को पेयजल सेवा में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार जी और अभियंता प्रमुख नित्यानन्द प्रसाद जी समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Join us on: