:- रवि शंकर अमित!
-पीएमसीएच के वायरल वीडियो का सच लोकप्रियता के लिए एडिट, कट, पेस्ट कर बनाया गया वीडियो
- वीडियो में फोटोज को एडिट कर पीएमसीएच की छवि बनाने की कोशिश
- बैकग्राउंड में पीएमसीएच के पुराने बिल्डिंग को दिखाकर किया गया बदनाम
11 जून, पटना
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पीएमसीएच में अव्यवस्था दर्शाकर बनाये गये वीडिया का सच का सामने आया है। इस वीडियो के बारे में पीएसमसीएच के अधीक्षक राजीव सिंह ने कहा कि यह वीडियो फरवरी महीने में लोगों के बीच पीएमसीएच के बारे में नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया है। जिसमें बेबुनियाद नेगेटिव तस्वीरों को एडिट, कट व पेस्ट करके सोशल मीडिया रिल्स पर चलाया जा रहा है। राजीव सिंह ने यह भी कहा कि फरवरी महीने से वे पीएमसीएच के अधीक्षक पद पर पदस्थापित है। अस्पताल में आये मरीजों को 24 घंटे ट्रॉली उपलब्ध कराया जाता है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में क्षमता से अधिक मरीजों की संख्या होने पर भी हर व्यक्ति का उचित उपचार किया जाता है। राजधानी का पीएमसीएच ऐसा अस्पताल है जो हजारों मरीजों को हर मुमकिन सहायता प्रदान करता है। ऐसे भ्रामक वीडियो पर बिहारवासियों को बिल्कूल विश्वास नहीं करना चाहिए। इस तरह के कंटेंट महज लोकप्रियता पाने के लिए बनाया जाता है।




