विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन चालू रहेगा- जिला प्रशासन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भागलपुर, 10 जून 2026. विक्रमशिला सेतु के संबंध में पथ निर्माण विभाग, बिहार के प्रबंध निदेशक ने बताया कि दिनांक-03.05.2026 के मध्यरात्रि में P2-P3 Span के 34m लम्बाई के suspended भाग क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त होने के उपरान्त विभागीय निदेश के अनुपालन में BRO की Team के साथ क्षतिग्रस्त भाग पर Bailey Bridge का निर्माण कराया गया। क्षतिग्रस्त होने के उपरान्त IIT, Patna द्वारा समर्पित प्रारंभिक जाँच प्रतिवेदन के आधार पर BRO को distress स्पेन में बेली ब्रीज निर्माण कराने हेतु अनुरोध किया गया। तदालोक में 4 अदद Bailey Bridge का निर्माण क्रमशः V5-P1, P1-P2, P2-P3 एवं P3-P4 के उपर कराया गया। निर्माण के दौरान visual inspection के आधार पर balanced cantilever स्पेनों के expansion joint में उत्पन्न gap की मापी की गई थी, जो भागलपुर की तरफ औसतन 90-100mm एव Naugachia की तरफ औसतन 40-50mm पायी गई थी।
दिनांक-10.06.2026 को print media एवं digital media में expansion joint के बीच gap बढ़ जाने की बाते प्रकाश में आने के उपरांत पुल के उपर एवं नीचे से drone video/camera के माध्यम से photography एवं videography कराई गयी, इसके साथ ही स्थल पर मौजूद अभियंताओं के द्वारा भी expansion joint के gap की मापी की गई। Video एवं photo के वाद स्थल पर मापी गई gap भागलपुर की तरफ औसतन gap 90-100mm एवं नवगछिया के तरफ औसतन 40-50mm पाया गया, जोपूर्व की स्थिति से यथावत् है।
उल्लेखनीय है कि हल्के वाहनों के परिचालन निर्बाध रूप से सुचारू रखी जा सकती है।

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क,
भागलपुर।

Join us on:

और पढ़ें