रिपोर्ट – अमित कुमार!
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है।
ललन सिंह ने हिंदी गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि “इंडिया गठबंधन में अब बचा ही क्या है। हताश और निराश लोग एक साथ बैठकर सिर्फ अपना दुख बांट रहे हैं। यह इंडिया नहीं बल्कि इंडिक गठबंधन बन गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस गठबंधन के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है और ये लोग केवल नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, जिसका परिणाम अब साफ दिखाई दे रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक सक्रियता को लेकर उन्होंने कहा कि “निशांत कुमार पार्टी के नेता हैं, उन्होंने नामांकन किया है और अब पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि “10 जून को प्रधानमंत्री के 12 साल पूरे हो रहे हैं और वह एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। उनके जैसा समर्पित नेता देश के मान-सम्मान को पूरी दुनिया में ऊंचाई पर ले गया है।”
खेल जगत पर बात करते हुए उन्होंने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि “वैभव एक होनहार खिलाड़ी हैं, कम उम्र में उन्होंने बिहार का नाम रोशन किया है। उन्हें बेवजह की चर्चाओं से दूर रहकर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।”
वहीं दीपक प्रकाश को एमएलसी टिकट नहीं मिलने और उनकी नाराजगी पर ललन सिंह ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।




