मोकामा और आसपास तेज आंधी बारिश, कई पेड़ गिरे,शेड्स उड़े,बिजली व्यवस्था प्रभावित!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, तेज आंधी और बारिश से कई पेड़ गिर गये, वहीं बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई, कई घरों के छप्पर और टीन शेड उड़ गये, हालांकि अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है!
मौसम के बदले मिजाज से एक तरफ जहाँ किसानों को फायदा हुआ है वहीं आम आवाम ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है!
फिलहाल प्रशासन द्वारा बिजली व्यवस्था को बहाल किये जाने की कोशिश की जा रही है और जहाँ जहाँ पेड़ गिरे हैँ वहाँ वहाँ पेड़ हटाकर मार्ग पर परिचालन सुचारु करने की कावायद की जा रही है!

Join us on: