रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!
खजौली विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उनके वाहन पर हमला किया गया है,जानकारी के अनुसार, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद खजौली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों और महिलाओं ने उनके काफिले को निशाना बनाते हुए वाहन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मंत्री को सुरक्षित निकाला। हमले के कारण बताया जा रहा है ठहर गांव निवासी जगे ठाकुर के पुत्र कृष्ण कुमार ठाकुर की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी, जिनके परिजन से मिलने मंत्री पहुंचे थे, तभी महिला और पुरुष आक्रोशित होकर मंत्री के काफिले को घेर लिया और हमला करना शुरू कर दिया, जिससे मंत्री का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, मंत्री जी को बॉडीगार्ड ने बाल बाल सुरक्षित बचा लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार कलुआही थाना पहुंचे उन्होंने बताया मंत्री पर हमला किया गया है मंत्री दरअसल सड़क हादसे में मृत एक परिजन के मिलने के लिए पहुंचे थे तभी कुछ महिला और पुरुष ने उन पर हमला, पुलिस मामला दर्ज कर हर पहलू की जांच कर रही है, एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा – आरोपी को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा! और फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण मे है!




