पटना- खान सर कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और फायरिंग,भारी संख्या में पुलिस तैनात!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट की गई है। अंदर सामान तोड़े गए हैं। मारपीट में गार्ड का सिर फूटा है। वहीं फायरिंग की भी ख़बरें सामने आ रही है!जबकी गार्ड के घायल होने की सूचना पर खान सर कोचिंग पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में हजारों स्टूडेंट का रिजल्ट आया था। हम लोग बच्चों को सम्मानित करके काफी थके हुए थे।कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे और कहा कि कोचिंग 2 दिनों के अंदर उड़ा देंगे। गार्ड को मारकर लहूलुहान कर दिया। वह अस्पताल में एडमिट है।कुछ कोचिंग वाले का इसमें हाथ है। उनका आरोप है कि आप इतने सस्ते फीस में बच्चों को क्यों पढ़ रहे हैं?खान सर ने कहा कि पूरे ऑफिस में तोड़फोड़ मचा दी, गोली चला दी। सीसीटीवी फुटेज कैमरा दे दिया गया है। गार्ड ने भी सभी को पहचान लिया है। सभी को चिन्हित कर लिया गया है।वहीँ एसएसपी कार्तिकेय शर्मा बोले- CCTV खंगाल रहे हैँ, लेंगे सख्त एक्शन!टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। फुटेज में इस तरीके का अभी कुछ भी नहीं मिला है। मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। 10 से 12 की संख्या में सभी पैदल ही आए थे। इस फुटेज में ज्ञानबिंदु के गार्ड वगैरह दिखे हैं। पहले दो तीन कर के आए हैं और इसके बाद 10 से 12 की संख्या में पहुंचे हैं।

Join us on: