मोकामा- सहयोग शिविर में शिकायतों का अंबार, सबसे अधिक इन विभागों को मिली शिकायतें!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के दरियापुर और हाथीदह पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों जन शिकायतें प्राप्त हुई,
सबसे अधिक शिकायत भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग को प्राप्त हुई, वहीं दूसरे नंबर पर समाज कल्याण एवं खाद्य आपूर्ति विभाग रहा, जिसमें पेशन और राशन की शिकायतें प्राप्त हुई!
दरियापुर में शिविर की अध्यक्षता मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद ने की तो हाथीदह में मुखिया संघ अध्यक्ष सह हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा ने!


वहीं जिला की ओर से आये प्रोटोकॉल ऑफिसर, BDO तथा राजस्व एवं जी राम जी अधिकारीयों का स्वागत मुखिया शशि शंकर शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर किया गया, प्रोटोकॉल ऑफिसर के रूप में DCLR सोनी कुमारी दोनों पंचयात में लगे सहयोग शिविर की मॉनिटरिंग करती रहीं, DCLR ने बताया की प्राप्त हुई शिकायतो का निबटारा हर हाल में 30 दिनों के अंदर किया जायेगा!


जबकी BDO रवि कुमार ने बताया की प्रखंड स्तर से होने वाले कार्य का निष्पादन दस दिनों के अंदर कर दिया जायेगा!
जबकी भाजपा जिलाध्यक्ष व दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद ने जोर देकर कहा की अगर कागजात सही तरीके से शिकायतों के साथ संलग्न किये गये हैँ तो मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार हर शिकायत का निष्पादन 30 दिनों के अंदर होना तय है!

बाइट – सोनी कुमारी, DCLR
बाइट – रवि कुमार, BDO
बाइट – शैलेन्द्र प्रसाद, मुखिया सह भाजपा जिलाध्यक्ष!

Join us on: