बिहार में सरकारी बसों के किराये में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

लोकेशन/मुजफ्फरपुर

एंकर : बिहार में सरकारी बसों के किराये में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है- नई दरें 31 मई की मध्यरात्रि से लागू हो चुकी है. डीजल, टायर और अन्य पुर्जों की बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है- किराया बढ़ने से मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार में यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और सफर पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा. जबकि प्राइवेट बसों का किराया 10 जून के बाद से बढ़ाया जाएगा. इसको लेकर बिहार मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा की बिहार सरकार के निर्देशों के अनुसार हमलोगो ने बैठक कर यह फैसला लिया है की तत्काल अभी पुराने रेट पर ही किराया लिया जाएगा जबकि 10 जून के बाद से प्राइवेट बसों का किराया बढ़ाया जाएगा.

बाइट:- उदय शंकर प्रसाद सिंह अध्यक्ष बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन (बिहार)

Join us on: