मधुबनी- बासोपट्टी के अपर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम बने मधवापुर के नए थानाध्यक्ष!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले में पुलिस विभाग मे जिला स्तर पर एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में बासोपट्टी थाना में कार्यरत अपर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब मधवापुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सन्नी कुमार मौसम 6 महीने से बासोपट्टी थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के रूप में रही है।
स्थानांतरण आदेश के बाद बासोपट्टी थाना क्षेत्र में उनके कार्यों की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई मामलों में तत्परता दिखाते हुए लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास किया और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया।
अब मधवापुर थाना की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे वहां भी बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। मधवापुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध, भूमि विवाद, शराब तस्करी और अन्य चुनौतियों के बीच नए थानाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। वहीं बासोपट्टी थाना में जल्द ही नए अपर थानाध्यक्ष की पदस्थापना किए जाने की संभावना है।

Join us on: