बंगले पर मचा बवाल, राजद ने खोली सत्ता पक्ष की पोल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड खाली कराने की कवायद के बीच बिहार की राजनीति गरमा गई है। राजद ने सरकार पर विपक्ष को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार की कमियों को उजागर करना है, लेकिन बिहार में विपक्ष को दबाने और अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।

सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि एक तरफ राबड़ी देवी के आवास को लेकर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कई सत्ताधारी नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों के सरकारी आवासों पर कब्जे को लेकर सरकार चुप है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन-किन लोगों को किस आधार पर सरकारी बंगले आवंटित हैं।

राजद नेता ने कहा कि विपक्ष को डराने और दबाने की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाकर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।

राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी: “अगर कानून सबके लिए बराबर है, तो भेदभाव क्यों? पहले सत्ता पक्ष के उन नेताओं के आवास खाली कराइए जिन्होंने नियम ताक पर रखकर सरकारी बंगलों पर कब्जा कर रखा है। विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र की हत्या है।”

Join us on: