आरा/आशुतोष पाण्डेय
जख्मी पति का चंदवा स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किया जाम
नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना
एंकर/आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम हाईवा ने स्कूटी से बात दंपति को टक्कर मार दी। हादसे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे पति जख्मी हो गए। जिनका इलाज चंदवा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क बीच के बीच रख सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान लोगो ने जमकर हंगामा किया और उक्त हाईवा का शीशा तोड़ उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सड़क जाम की सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए है। जानकारी के अनुसार मृतका एवं जख्मी उनके पति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह दोनों पति-पत्नी स्कूटी से गांव से आरा रहा रहे थे। उसी दौरान चंदवा सूर्य मंदिर के समीप बेलगाम हाईवा ने उनके स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।




