सीतामढ़ी- सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप के विरोध मे हंगामा!

SHARE:


रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य!

सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और युवा समाहरणालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। “जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आंदोलन को देखते हुए समाहरणालय परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टाउनशिप के लिए जिन जमीनों का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है, वह उनकी पुश्तैनी और उपजाऊ कृषि भूमि है। इसी जमीन से हजारों परिवारों का भरण-पोषण होता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहित होने पर उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे और जबरन अधिग्रहण का कड़ा विरोध करेंगे ।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टाउनशिप योजना को वापस लेने की मांग की। लोगों ने प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियों से अवगत कराया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उनकी बात पर विचार कराने का आश्वासन दिया है।

बाइट … बबन साह , ग्रामीण
बाइट .. मुद्रिका देवी , ग्रामीण

Join us on: