कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज 1 जून से “खेत बचाओ अभियान” की शुरुआत की!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

ये कार्यक्रम पूरा महीना यानी 30 जून तक चलेगा। अभियान को उन्होंने एक सरकारी प्रोग्राम की जगह बड़ा सामाजिक-आर्थिक जन आंदोलन बताया है। इसका सीधा मकसद मौसम की मार झेल रहे किसानों को समय पर सही सलाह देना है। कृषि वैज्ञानिक खुद खेतों पर जाकर कम पानी वाली फसलें, फसल बदलने के तरीके और जोखिम से बचने के उपाय बताएंगे। साथ ही मिट्टी जांच पर जोर है ताकि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के हिसाब से ही किसान उर्वरक डालें। इससे खाद कम लगेगी, लागत घटेगी और उपज बेहतर होगी। पंचायत स्तर पर भागीदारी पक्की करने के लिए सांसद, विधायक और मुखिया सबको गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के दौरान KCC और पीएम किसान सम्मान निधि से छूटे किसानों को भी वहीं जोड़ा जाएगा और दलहन-तिलहन मिशन समेत कृषि यंत्रों की योजना का लाभ सीधे गांव में मिलेगा।

Join us on: