बांका- घरेलू कनेक्शन को कमर्शियल करने के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते विद्युत एसडीओ गिरफ्तार!

SHARE:


रिपोर्ट: चंद्रशेखर कुमार भगत

बांका में विजिलेंस टीम ने रजौन विद्युत अवर प्रमंडल के एसडीओ बिजेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। धोरैया थाना क्षेत्र के घसिया गांव निवासी मनोज कुमार यादव ने घरेलू बिजली कनेक्शन को कमर्शियल में परिवर्तित कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस से की थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस डीएसपी सत्येंद्र राम के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही मनोज कुमार यादव ने एसडीओ को 20 हजार रुपये दिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। बताया जाता है कि पहले 2 लाख रुपये की मांग की गई थी, बाद में 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी एसडीओ को अपने साथ पटना ले गई।

Join us on: