मोकामा फोरलेन पर कार दुर्घटना में झारखंड के सरकारी कर्मी की मौत, पत्नी एवं पुत्र जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– मोकामा फोरलेन मार्ग पर कार दुर्घटना में झारखंड के एक सरकारी कर्मी की मौत हो गई, मृतक के पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि पिता राजेश कुमार झारखंड में सर्वेयर हैं, तथा रांची के रातू रोड में उनका आवास है, ये लोग अपने पैतृक निवास मधेपुरा से आ रहे थे, इसी दौरान मोकामा और हाथीदह के बीच कार का टायर फट जाने से कार अनियंत्रित हो गई और कई बार पलट गई, जिसमें ड्राइव कर रहे कर्मी राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई, वहीं पुत्र शुभम कुमार एवं पत्नी पूनम देवी जख्मी हैँ,पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि वह अपने दादा के घर मधेपुरा से रांची के लिए जा रहे थे तभी मोकामा फोरलेन पर हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत यह घटना घटित हुई, घटना की सूचना पाते ही हाथीदह के प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा तुरंत जख्मी तीनों को मरांची अस्पताल ले गए जहां इलाज के क्रम में राजेश कुमार जायसवाल की मृत्यु हो गई वहीं पत्नी एवं पुत्र का इलाज जारी है, उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है, साथ ही पुलिस शव एवं कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है!

मृतक राजेश कुमार जायसवाल

बाइट – शुभम कुमार, मृतक का पुत्र
बाइट – राजेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रभारी थानाध्यक्ष, हाथीदह

Join us on: