रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
आज रविवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट,छोटी सरैयागंज,मुजफ्फरपुर के सभागार में श्री नटवर साहित्य परिषद् के तत्वाधान में हिंदुस्तान के प्रसिद्ध शायर मरहूम डॉक्टर बशीर बद्र साहब को समर्पित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साहित्य प्रेमियों एवं शायरों द्वारा उर्दू अदब में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
“एक शाम बशीर बद्र के नाम” कार्यक्रम नवयुवक समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर रमेश कुमार केजरीवाल,समाज सेवी सरदार योगेंद्र सिंह गम्भीर,शायर डॉक्टर शिगबतुल्लाह हमीदी एवं हास्य व्यंग की रचना का पर्याय डॉक्टर जगदीश शर्मा के सौजन्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई साथ ही उनकी प्रसिद्ध रचनाओं के माध्यम से उन्हें स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में साहित्य प्रेमियों,कवियों,शायरों एवं श्रोताओं की उपस्थिति थी।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी अरुण कुमार शुक्ला तथा संचालन महफ़ूज़ आरिफ ने किया।
आज के कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई सभी रचनाएं मरहूम शायर डॉक्टर बशीर बद्र पर केंद्रित रही। आज के इस कार्यक्रम में इकबाल अहमद शम्मी,जावेद अहमद शम्मी,डा प्रभात कुमार,श्याम पटेल, डा हरेन्द्र,श्रीमती वन्दना विजय लक्ष्मी,डा संजय पंकज,अशोक भारती,पप्पू,ब्बलू ,डा मोना,डा तारण राय,नन्दलाल मणि त्रिपाठी गोरखपुर,सौदागर सिंह देवरिया,उत्तरप्रदेश,पूर्व उपमेयर विवेक कुमार,सुमन कुमार मिश्रा मुस्कान केशरी,ओम प्रकाश गुप्ता,उमेश राज,श्रवण कुमार, रघुनाथ मोहब्बपुरिया,डा सुप्रिया सोनी,मुन्नी चौधरी,अजय कुमार,सुरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉक्टर डॉक्टर शिग्बतुल्ला हमीदी ने उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। तदोपरांत अध्यक्ष के आदेश से कार्यक्रम स्थगित किया गया।



