पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आज के समय में पारिवारिक रिश्तों में सहनशीलता और संवाद की कमी कई बार गंभीर घटनाओं का कारण बन रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद युवक अनिल कुमार सिंह पिता स्वर्गीय रामजी सिंह ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मृतक अनिल कुमार सिंह के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है तथा घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: