बाढ़- गंगा में नाव पलटी,14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद, 5 की तलाश जारी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

Big Breaking– बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर एक बड़ी नाव हादसा की खबर आ रही है हादसे में एक छोटे से नाव पर 14 से 15 लोग सवार होकर सब्जी तोड़ने के लिए गंगा के दियारा इलाके में जा रहे थे तभी दियारा पहुंचने से पहले तेज हवा के चलते नाव पलट गई हादसे में सभी लोग गंगा नदी में समा गए लेकिन शोर मचाए जाने की आवाज सुनकर आसपास के नाव वालों ने सात लोगों को सकुशल निकाल लिया वहीं सात लोगों की डूबने की खबर आ रही है जिसमें प्रयास करने पर एक महिला और एक युवक को मृत अवस्था में निकल गया वहीं पांच लोगों की तलाश अभी चल रही है घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ के थानाअध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह एसडीपीओ रामकृष्ण, एसडीएम गरिमा लोहिया, और अंचलअधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं वहीं उमानाथ गंगा घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है वही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है घटना को लेकर लगातार प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटे हुए हैं/

Byte –रामकृष्ण एसडीपीओ बाढ़

02–प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय लोग

Join us on: