अररिया- स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ समेत तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!

पुलिस ने 193 ग्राम स्मैक और 44 हजार 600 रुपये नकद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पलासी थाना क्षेत्र के पोटिया गांव निवासी राहुल यादव अपने घर पर भारी मात्रा में स्मैक रखकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।
रात करीब 9 बजे पुलिस ने घर की घेराबंदी की। इस दौरान मुख्य आरोपी राहुल यादव पीछे के रास्ते से फरार हो गया, लेकिन मौके से मोहम्मद अफाक को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान कमरे से 12 प्लास्टिक पैकेट में रखा 193 ग्राम गीला स्मैक बरामद हुआ। साथ ही नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित 44 हजार 600 रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन, पैकिंग सामग्री और एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अफाक, पलासी थाना क्षेत्र के बरहट वार्ड नंबर 3 का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बाइट अररिया सीडीपीओ सुशील कुमार
अररिया अरुण कुमार
Mob 7004673633/9931642444/9471678126

Join us on:

और पढ़ें