80 KM के दायरे के इकलौते महिला महाविद्यालय को मिलेगी नई बिल्डिंग,मंत्री और सांसद द्वारा भूमि-पूजन,शिलान्यास!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ स्थित संत संख्या दास महिला महाविद्यालय के नए भवन को लेकर भूमि-पूजन एवं शिलान्यास (प्रशासनिक भवन) किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० प्रमोद कुमार, मंत्री, खनन भुतत्व विभाग एवं युवा विभाग सह कला एवं संस्कृति, मुख्य अतिथि माननीय शम्भू शरण पटेल, राज्य सभा सांसद सह अध्यक्ष शासी निकाय, सचिव प्रधान दुर्गा शंकर प्रसाद, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, पूर्व सचिव डॉ० सुभाष प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र प्रसाद (भाजपा) एवं अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ० कौशल किशोर सिंह ने किया।
बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि इस महाविद्यालय का अब उत्थान होगा, यहां अब हर विषय की पढ़ाई होगी और हर फैकल्टी के प्रोफेसर उपलब्ध होंगे। अनुमंडल क्षेत्र में अवैध मिट्टी की कटाई पर उन्होंने कहा कि उन्हें लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी, कोई भी अवैध रूप से मिट्टी नहीं काट सकेंगे जो अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हैं उन्हें न रूपया काम आएगा और ना ही कोई पैरवी काम आएगा लेकिन उन्हें सही जानकारी मिलनी चाहिए।
राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ी है जिसके कारण नई बिल्डिंग बनाने को लेकर भूमि पूजन किया गया है, जिसमें सभी विभाग अलग-अलग बनेंगे। उन्हें इस महाविद्यालय के अन्य स्थान पर भूमि विवाद से कोई नाता नहीं है वह नई बिल्डिंग बना रहे हैं। उन्होंने इसी साल बिल्डिंग बनने के सवाल पर कहा कि बच्चा भी दो महीने में जन्म नहीं लेता है बिल्डिंग बनने में थोड़ा समय लगेगा।
दरअसल फतुहा से बड़हिया के बीच लगभग अस्सी किलोमीटर के दायरे में यह एकलौता महिला महाविद्यालय है।
इस गरिमामयी उपस्थिति में हेमन्त कुमार, प्रो० सुषमा कुमारी, संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, डॉ राजेश वर्मा, डॉ० हरि केसरी सिंह, पुष्पलता सिंह, सुप्रीता कुमारी, दीपिका, वन्दना, प्रीति सिंह, रेखा, राजेश कुमार उर्फ राजू जी जिला उपाध्यक्ष, उपेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर रणधीर कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Join us on: