नवादा- हथियार छीपाकर निगरानी में लगा बदमाश रायफल समेत दबोचा गया!

SHARE:

नवादा/ सोनू सिंह ।

आम के बगीचे में हथियार छिपाकर निगरानी कर रहा था पुलिस पहुंच गई उसके बाद राइफल के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी

नवादा: जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देसी राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 मई 2026 को की गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चकवाय के पूर्व श्मशान घाट के पास आम के बगीचे में एक व्यक्ति हथियार छिपाकर उसकी निगरानी कर रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकरीबरावां के नेतृत्व में वारिसलीगंज थाना की टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से एक व्यक्ति को एक देसी राइफल के साथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि बरामद राइफल उसके भतीजे अजीत सिंह की है। उसने यह भी बताया कि साइबर थाना की छापेमारी के बाद हथियार को छिपाने के लिए आम के बगीचे में रखा गया था और वह उसकी निगरानी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसका छोटा भतीजा मौके से फरार हो गया।

इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 376/26, दिनांक 26.05.26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
वीरेन्द्र कुमार, पिता- स्व. राम प्रताप सिंह, निवासी- चकवाय, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा।

बरामद सामान:

एक देसी राइफल

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Join us on:

और पढ़ें