पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की,72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा -बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में विवाहिता रौनक खातून की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित पति मु. जफर को घटना के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां नूरानी खातून के आवेदन पर पति समेत ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि मु. जफर का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसका विरोध करने पर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। शादी समारोह में डांस करने को लेकर भी विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रौनक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी को खसिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

BYTE :- सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर

Join us on: