शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार!

1 US Attack Iran: ईरान पर एक बार फिर अमेरिका का हमला,होर्मुज के पास मिसाइल साइट और नावों पर अटैक,शुरू होगी लड़ाई!

2 ईरान के परमाणु भंडार पर ट्रंप सख्त, बोले:यूरेनियम खत्म करना जरूरी,अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी से बढ़ी हलचल

3 आज नई दिल्ली में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक,जयशंकर ने किया मेजबानी

4 वित्त-मंत्री सीतारमण ने कहा: फ्यूल,फर्टिलाइजर और फॉरेक्स पर फोकस करें,पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से सरकार को ₹1 लाख करोड़ का घाटा होगा

5 12 साल पहले आज ही के दिन पीएम बने थे नरेंद्र मोदी,आज से 12 साल पहले 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के 15 वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

6 गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं। मंगलवार को गृह मंत्री बीएसएफ की 179वीं वाहिनी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय लौटेंगे,जहां महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भारत-पाक सीमा से जुड़े मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है

7 धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण,हेमा मालिनी ने रिसीव किया,महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत को पद्मश्री;मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया

8 सुप्रीम कोर्ट ने कचरा प्रबंधन को लेकर निगरानी कमेटी बनाई,कचरे की अवैध डंपिंग-ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई होगी,हर जिले की वेबसाइट पर कलेक्टर देंगे रिपोर्ट

9 यूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद,स्टार्ट करते ही धुआं निकला; मुरादाबाद में उड़ान भरने जा रहा था

10 कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, नगरपालिका के अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई;अभिषेक ने 14 दिन का समय मांगा

11 तृणमूल में हो सकता है AAP जैसा खेला,सत्ता गंवाने के बाद नेतृत्व से कई सांसद नाराज;भाजपा से साध रहे संपर्क

12 कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में खराबी,300 पर्यटकों का रेस्क्यू,7 घंटे ऑपरेशन चला;65 ट्रॉली हवा में फंसीं,कई 500 फीट ऊंचाई पर थीं

13 AIADMK के 3 बागी विधायकों ने इस्तीफा दिया,TVK नेता से मिले,पार्टी जॉइन करेंगे;फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन दिया था

14 कर्नाटक सीएम और उपमुख्यमंत्री की आज राहुल-खड़गे के साथ मीटिंग,मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें; सिद्धारमैया बोले:हाईकमान ने बुलाया है,इसलिए आया हूं

15 निकाय चुनाव: पंजाब में आज 35 लाख मतदाता 7555 उम्मीदवारों का लिखेंगे भाग्य,32 हजार पुलिस कर्मी तैनात

16 नौतपा के कारण प्रचंड गर्मी और उमस की दोहरी मार…रातें भी गर्म;अगले पांच दिन के लिए चेतावनी

17 गुजरात टाइटंस जीटी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू आरसीबी के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा

18 असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश,इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान; उत्तराखंड-गुजरात के बाद तीसरा राज्य

19 जमीन बेचकर बेटियों के लिए बनाया फुटबॉल मैदान,राजस्थान के छोटे से गांव ढीगसरी की लड़कियों ने 60 साल बाद जीती नेशनल ट्रॉफी

20 प्रेमानंदजी की अपील:मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा,मेरी चिंता छोड़िए,श्रीजी का ध्यान लगाइए;तबीयत बिगड़ने के बाद 9 दिन से पदयात्रा बंद

21 मनीषा हवलदार ने पैसों के लिए NEET पेपर लीक किया,CBI को 6 दिन की रिमांड मिली;शिक्षा मंत्री ने री-एग्जामिनेशन के लिए राज्यों को पत्र लिखा

22 कर्नाटक में बदलेगा नेतृत्व? हाईकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया,DK शिवकुमार बोले:लिख के ले लो…

23 सरकार LTCG, STCG टैक्स पर निवेशकों की चिंताओं को सुनने के लिए तैयार:वित्त मंत्री सीतारमण

24 भारत-कनाडा रिश्तों में बड़ा बदलावःदुश्मनी’ से ‘दोस्ती’ तक पहुंची बात,पीयूष गोयल के दौरे से खुलेंगे नए रास्ते

25 ईरान-अमेरिका समझौते पर बड़ा अपडेट,तेहरान बोला: अभी नहीं होने वाली डील

26 बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स 1,073 अंक उछला,निफ्टी 24,031 पर क्लोज

27 Punjab में कॉमेडियन Kapil Sharma के घर के बाहर Firing की खबर! जांच में जुटी पुलिस

28 बंगाल में TMC का पतन शुरू? 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा,BJP का दावा

29 कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका,CJI बोले: कोई आपात स्थिति नहीं;इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स

30 जयपुर में ओला-उबर से सस्ती मिलेगी टैक्सी सर्विस,पीक आवर्स में भी ज्यादा किराया नहीं वसूला जाएगा

31 CBI ने संभाली ट्विशा शर्मा मामले की जांच,भोपाल में दर्ज की FIR

32 ऐसा IPL पहले नहीं देखा,एक सीजन में 61 बार 200 का स्कोर,शुरुआती 9 साल मिलाकर भी इससे कम;पहली बार 1300 छक्के

33 RCB और गुजरात टाइटंस धर्मशाला में भिड़ेंगे,IPL क्वालीफायर मुकाबला आज शाम 7:30 बजे,गेंदबाजों को मिलेगी मदद

34 केंद्र सरकार ने देश में अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाले असामान्य जनसांख्यिकी बदलावों के अध्ययन के लिए हाई-लेवल कमेटी का गठन कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह समिति पूरे देश में हो रहे जनसंख्या संबंधी परिवर्तनों का व्यापक मूल्यांकन करेगी और इसके समाधान सुझाएगी।

35 गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, घुसपैठ और अन्य कारणों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर उच्च-स्तरीय समिति की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सरकार ने इस कमिटी का गठन कर लिया है।

36 अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:यूपी समेत तीन राज्यों को फटकार;फर्जी नंबर वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश;सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों को चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

37 आरबीआई ने सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश दिया है,जिसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं है,जितनी दिखाई जा रही है और आरबीआई ने ‘मेहरबानी’ करते हुए ज्यादा पैसा दिया है।

38 जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क फिर सक्रिय करने की कोशिश, अल-बद्र-हिजबुल गठजोड़ पर खुफिया एजेंसी अलर्ट

39 राहुल गांधी ने कहा कि अब कांग्रेस में दलितों को मुख्य स्थान मिलेगा। उन्होंने माना कि अतीत में कांग्रेस ने दलितों के लिए सही कदम नहीं उठाए। साथ ही भाजपा पर दलित अधिकार कमजोर करने और क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का आरोप लगाया

40 CM शुभेंदु बोले: बांग्लादेशियो जल्दी-जल्दी भागो यहां से,घुसपैठियों को जेल नहीं भेजेंगे,उन्हें भगाएंगे,दामाद नहीं हैं;चेक पोस्ट पर जुटने लगे बांग्लादेशी

Join us on: