बेगूसराय – सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत,परीक्षा दिलाने जा रहे देवर की हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय मे एक बड़ा हादसा सामने आया है इस हादसे मे हादसे एक माँ और बेटे की मौके पर मौत हो गयीं है वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के सामने आने के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है और चीख पुकार से पुरा बतावरण गमगीन हो गया है।घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरिया सिउरी पुल के समीप की है। घटना के वक्त महिला अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एग्जाम देने मझौल जा रही थी तभी एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर मे एक बोलोरो गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें माँ और बेटे की मौके पर मौत हो गया। मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बजार के रहने वाले दिलीप कुमार की लगभग 25 वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी और पांच महीना का पुत्र हिमांशु राय के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे परिजनों ने बताया की महिला परीक्षा देने बीए पार्ट थर्ड का एग्जाम देने मोटरसाइकिल से मांझौल की ओर आ रही थी। तभी एक बस को ओवरटेक करने के चककर मे बोलोरो तेज गति से आगे बढ़ा। जिससे मृतिका बस और बोलोरो के बीच मे दब गयीं और बोलोरो वाला टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना के सामने आने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गयीं है।

बाइट -अशोक कुमार, परिजन. बाइट – संदीप कुमार, परिजन

Join us on: