बाढ़- पांच घंटे में चोरी के मामले का सफल उद्भेदन, एक शातिर गिरफ्तार, दो विधि निरुद्ध!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना अंतर्गत बकावाँ गांव में पुलिस ने पांच घंटे में चोरी के मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है। राघवेन्द्र कुमार सिंह के घर से रविवार रात्रि सोने का मंगलसूत्र, झूमका, चेन, चांदी का पायल, चौबीस हजार रुपए की चोरी हुई थी, जिसके बाद शक के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा गया जिसने पुलिस से अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उसके निशानदेही पर एक और नाबालिग, एक युवक को गिरफ्तार किया गया और चोरी का सामान बरामद किया गया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार नाबालिग नशे का भी सेवन करता है वहीं आरोपी युवक सत्यम ही इन नाबालिगों से ऐसा कार्य कराता है। उसी दिन रात्रि में बकावाँ गांव में खेत से एक मोटर की भी चोरी हुई और इससे पहले कई घरों में चोरी हो चुकी है।
एचडीपीओ 2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात्रि बकावाँ गांव निवासी राघवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर से सोने के जजेवरात और नगदी की चोरी हुई है। भदौर थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और पांच घंटे के भीतर एक युवक को गिरफ्तार किया गया और दो विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा गया है और सभी चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया गया है। इसके मुख्य अभियुक्त 21 वर्षीय सत्यम कुमार सिंह है और इसके द्वारा दोनों नाबालिक से चोरी करवाई गई थी, मामले में विधि विरुद्ध बालक ने पूछताछ में पुलिस से बताया गया कि उसने पहले भी एक घर से गेहूं की चोरी की है लेकिन इस बाबत थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

बाइट – आयुष श्रीवास्तव, एसडीपीओ 2

Join us on: