रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्तनडीह गांव में घर के तहखाने में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुऐ कहाँ कि वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर अवैध अग्न्यास्त्र के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्तनडीह गांव में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा एवं पुलिस उपाधीक्षक नवनीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने स्तनडीह गांव वार्ड-12 निवासी मुकेश कुमार मंडल, पिता- फेकन मंडल के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर के अंदर बने तहखाने में मुकेश कुमार मंडल को रंगे हाथ हथियार बनाते हुए पकड़ा गया।
बरामदगी:*
- निर्मित हथियार:* 24 इंच लंबे बैरल का देशी पिस्टल (मस्केट)- 1, 6 इंच का देशी पिस्तौल- 1
- कारतूस:* जिंदा कारतूस- 1, खोखा- 1, पिलेट- 2
- अर्धनिर्मित हथियार:* देशी पिस्तौल- 5, अर्धनिर्मित छोटा बैरल- 1, अर्धनिर्मित बड़ा बैरल 24 इंच- 12 पीस
4.उपकरण:* ड्रिल मशीन- 1, बेंच वाइस मशीन- 1, लोहा गर्म करने का भांति- 1, रेती, पिलास, स्प्रिंग हेतु कमानी, स्केल इत्यादि
प्रशिक्षु एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से इसके द्वारा सप्लाई किए गए हथियार और खरीददारों के संबंध में विशेष पूछताछ की जा रही है।




